लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल ने डिजिटल क्षेत्र पर ध्यान देने के लिये कंपनी में बदलाव किए

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारती एयरटेल ने बुधवार को कंपनी ढांचे में कुछ बदलाव की घोषणा की। इसका मकसद तेजी से बढ़ते डिजिटल कारोबार के क्षेत्र में अवसरों पर अधिक गहराई से ध्यान देना है।

भारत में स्मार्टफोन और ब्राडबैंड नेटवर्क का विस्तार होने से डिजिटल क्षेत्र का विस्तार हो रहा है और कंपिनियों के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। भारती एयरटेल ने कंपनी के ढांचे में इस बदलाव की घोषणा ऐसी संभावनाओं के बीच की है।

कंपनी चार क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित कर सकेगी। इनमें -- डिजिटल, इंडिया, इंटरनेशनल और इन्फ्रास्ट्रक्चर -- पर ध्यान दिया जा सकेगा।

कंपनी के ढांचे में किये जाने वाले ताजा फेरबदल में एयरटेल डिजिटल लिमिटेड को सूचीबद्ध कंपनी भारती एयरटेल के साथ मिलाया जायेगा। वहीं पूरे दूरसंचार व्यवसाय को एक नई कंपनी -- एयरटेल लिमिटेड -- के तहत लाया जायेगा। यह भारती एयरटेल लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई होगी।

कंपनी की सभी डिजिटल संपत्तियां -- विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम, एयरटेल थैंक्स,मित्रा पेमेंट्स प्लेटफार्म, एयरटेल एड्स, एयरटेल आईक्यू, एयरटेल सेक्यूर, एयरटेल क्लाउड तथा भविष्य के सभी डिजिटल उत्पाद और सेवायें- अब सभी भारती एयरटेल का हिस्सा होंगी।

कंपनी ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी देते हुये कहा, ‘‘अब ... समूचे दूरसंचार व्यवसाय को एक नई कंपनी एयरटेल लिमिटेड का हिस्सा बनाया जायेगा। एयरटेल लिमिटेड , भारती एयरटेल लिमिटेड की पूर्ण सवामित्व वाली अनुषंगी होगी।’’

कंपनी की डीटीएच सेवाओं को चलाने वाली 100 प्रतिशत भागीदारी वाली भारती टेलिमीडिया अब एयरटेल लिमिटेड के साथ रहेगी। आने वाले समय में डीटीएच कारोबार को एयरटेल लिमिटैड के साथ ही मिला दिया जायेगा। यह कदम एनडीसीपी के ग्राहकों को एक साथ सेवायें दिये जाने के विजन की आर बढ़ने के लिये उठाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार