लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल, ICICI, SBI ने इस हफ्ते खूब बनाया मुनाफा, टॉप 10 कंपनियों की कुल बाजार पूंजी बढ़कर हुई 71,301.34 करोड़ रुपए

By आकाश चौरसिया | Updated: March 10, 2024 17:23 IST

एक अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए बीएसई बेंचमार्क पिछले सप्ताह 374.04 अंक या 0.50 फीसद चढ़ गया, जिसने नए रिकॉर्ड बनाए। लेकिन, महाशिवरात्रि उत्सव की वजह से शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। 30 अंकों वाले बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को करीब 74,119.39 पर बंद हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते हफ्ते में टॉप 10 कंपनियों ने कुल बाजार पूंजी 71,301.34 करोड़ रुपए जुटाएइन कंपनियों में भारती एयरटेल का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि कंपनी ने सबसे ज्यादा पूंजी बनाई30 अंकों वाले बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को करीब 74,119.39 पर बंद हुआ था

Share Bazaar: बीते हफ्ते में टॉप 10 कंपनियों ने कुल बाजार पूंजी 71,301.34 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू में भारती एयरटेल का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि कंपनी ने सबसे ज्यादा मार्केट में पूंजी बनाई है। एक अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए बीएसई बेंचमार्क पिछले सप्ताह 374.04 अंक या 0.50 फीसद चढ़ गया, जिसने नए रिकॉर्ड बनाए। लेकिन, महाशिवरात्रि उत्सव की वजह से शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। 30 अंकों वाले बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को करीब 74,119.39 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने भी उछाल लगाते हुए करीब 22,493 पर बढ़त बनाई थी। 

अब जानिए उन 10 बड़ी कंपनियों के बारे मेंमार्केट में टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईटीसी, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़, इंफोसिस और एलआईसी को मार्केट में थोड़ा झटका लगा। 

भारती एयरटेलभारती एयरटेल ने मार्केट में 38,726.67 करोड़ रुपए की बड़ी छलांग लगाते हुए कंपनी का कुल व्यापार 6,77,448.44 करोड़ रुपए पर पहुंचा दिया है, जबकि स्टटे बैंक ऑफ इंडिया ने भी 13,476.16 करोड़ रुपए की बढ़त बनाते हुए करीब कुल बाजार पूंजी 7,03,393.29 करोड़ रुपए दर्ज की। 

एचडीएफसी बैंकएचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 12,243.35 करोड़ रुपए बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,099.76 करोड़ रुपए बढ़कर 7,63,581.30 करोड़ रुपए हो गया।

आईटीसीआईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,469.81 करोड़ रुपए बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपए हो गया, और टीसीएस 1,157.79 करोड़ रुपए बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपए हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनियों में शीर्ष पर अपनी स्थिति बरकरार रखी है, इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवरहिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपए बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपए हुआ। हालांकि, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,875.81 करोड़ रुपए घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपए हो गया, और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15,391.94 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 20,01,358.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarआईसीआईसीआईसेंसेक्सनिफ्टीICICISensexBSENifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?