लाइव न्यूज़ :

भारत बॉयोटक ने कोवैक्सीन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक सालाना की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल भारत बॉयोटेक ने कोविड-19 रोधी टीका ‘कोवैक्सीन’ की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक सालाना कर ली है। देश और दुनिया में टीकाकरण अभियान को तेज करने के इरादे से कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ायी है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि विनिर्माण क्षमता में वृद्धि हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित विभिन्न कारखानों में चरणबद्ध तरीके से की गयी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी अल्प अवधि में कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में कामयाब हुई है। इसका मुख्य कारण विशेष रूप से डिजाइन किए गये बीएसएल- 3 सुविधाओं की उपलब्धता है। भारत में अपनी तरह की यह पहली विनिर्माण सुविधाएं हैं, जिसे उद्देश्य विशेष के लिहाज से तैयार किया गया है। ये संयंत्र विशेषज्ञता से लैस हैं और इनमें पता है कि उच्च गुणवत्ता की वायरल रोधी टीका का विनिर्माण, उसका परीक्षण और उसे आगे जारी किस प्रकार से किया जाना है...।’’

बयान में कहा गया है कि अन्य देशों में विनिर्माण को लेकर उन भागीदारों के साथ भागीदारी की संभावना टटोली जा रही है, जिनके पास ‘जैवसुरक्षा’ के तहत इस प्रकार के टीके के वाणिज्यिक स्तर पर विनिर्माण की विशेषज्ञता है।

हैदराबाद की कंपनी ने कहा कि उसने कोवैक्सीन के लिये रसायन के विनिर्माण को लेकर इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स (आईआईएल) के साथ गठजोड़ किया है।

कोवैक्सीन को भारत समेत कई देशों में टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मिली है। इसके अलावा 60 अन्य देशों में मंजूरी लेने की प्रक्रिया जारी है।

जिन देशों में आपात उपयोग की मंजूरी मिली है, उनमें फिलीपीन, मेक्सिको, ईरान, निकारगुआ, वेनेजुएला, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे समेत अन्य देश शामिल हैं।

इसके अलावा अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में आपात उपयोग की मंजूरी की प्रक्रिया जारी है। आपात उपयोग मंजूरी के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारों को आपूर्ति के लिये कीमत 15 से 20 डॉलर प्रति खुराक रखी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?