लाइव न्यूज़ :

संवत 2078 की बेहतर शुरुआत; सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

By भाषा | Updated: November 4, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर हिंदू संवत वर्ष 2078 की शुरुआत के मौके पर निवेशकों ने विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सूचकांक पर्याप्त लाभ के साथ बंद हुआ।

बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक में पिछले दो सत्रों से जारी गिरावट का रुख पलट गया और यह 295.70 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 60,067.62 पर बंद हुआ।

इसी तरह, व्यापक शेयर आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 87.60 अंक बढ़कर 17,916.80 पर बंद हुआ।

इस विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान प्रमुख रूप से लाभ में रहने वाले शेयरों में एमएंडएम, आईटीसी, बजाज ऑटो, एलएंडटी, कोटक बैंक, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया शामिल थे, जिनके शेयरों में 2.87 प्रतिशत तक की तेजी आई।

इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और डॉ रेड्डीज के शेयरों में 0.43 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि संवत 2078 के पहले सत्र में निवेशकों ने अपने नये खातों को खोला, जिससे खरीदारी की गतिविधियों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से त्योहार की खुशी और बढ़ गई है।

फेडरल रिजर्व द्वारा नवंबर से प्रति माह 15 अरब डॉलर की परिसंपत्ति खरीद में कटौती करने की घोषणा के बाद भी वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली।

धातु को छोड़कर, बीएसई के सभी सेक्टर सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए, जिसमें ऑटो, उपभोक्ता टिकाऊ सामान, पूंजीगत सामान और एफएमसीजी प्रमुख हैं।

पारंपरिक हिंदू कैलेंडर वर्ष, जिसे 'विक्रम संवत' कहा जाता है, की शुरुआत करते हुए घरेलू बाजारों में हर साल दिवाली पर एक घंटे का मुहूर्त कारोबार सत्र आयोजित किया जाता है।

पिछले संवत 2077 में बीएसई सेंसेक्स में 16,133.94 अंक या 36.97 प्रतिशत की तेजी हुई, जबकि निफ्टी 5,048.95 अंक या 39.50 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ।

'दिवाली बालीप्रतिपदा' के मौके पर शुक्रवार (पांच नवंबर) को बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी