लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले नये शिखर पर पहुंचे घरेलू शेयर बाजार

By भाषा | Updated: August 1, 2018 12:19 IST

रिजर्व बैंक की द्वैमासिक नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 80 अंक की बढ़त लेकर नये सर्वकालिक उच्च स्तर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी नये उच्चस्तर पर 11,378.95 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

मुंबई, 1 अगस्त : रिजर्व बैंक की द्वैमासिक नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 80 अंक की बढ़त लेकर नये सर्वकालिक उच्च स्तर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी नये उच्चस्तर पर 11,378.95 अंक पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.65 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स लगातार पिछले सात कारोबारी दिवसों में 1,110.21 अंक मजबूत हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,378.95 अंक पर रहा। तेल एवं गैस, एफएमसीजी, पीएसयू, धातु और बैंकिंग समूहों की अगुआई में सारे समूह 0.95 प्रतिशत तक की तेजी में रहे।

ब्रोकरों ने कहा कि मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशकों ने अपनी बोलियां बढ़ायी तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी लिवाली में दिलचस्पी दिखायी। बड़ी कंपनियों में बजाज ऑटो, वेदांता, टीसीएस, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक और यस बैंक के शेयर 1.64 प्रतिशत तक चढ़े।

टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इंफोसिस और एचडीएफसी नुकसान में रहीं। इस बीच पिछले दिवस के कारोबार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 572.21 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 290.87 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

वॉल स्ट्रीट में कल आयी तेजी के बाद एशियाई बाजार आज शुरुआती कारोबार में तेजी में रहे। जापान का निक्की 0.54 प्रतिशत, हांग कांग का हैंग सेंग 0.35 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत की बढ़त में रहे। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.43 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

टॅग्स :आरबीआईबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित