लाइव न्यूज़ :

बेंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां अपनी पूंजी बढ़ाएं: गवर्नर दास

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि बैंकों तथा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का अपनी पूंजी की स्थिति को और मजबूत करना चाहिए क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों में ऋण की वसूली प्रभावित हो सकती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि बैंकों के अवरुद्ध ऋणों (एनपीए) का अनुपात जनवरी की वित्तीय स्थिरता रपट (एफएसआर) के अनुमानों तक ही सीमित रहेगा।

दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘ बैंकों और एनबीएफसी (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) को अपनी पूंजी बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि (कोविड) दूसरी लहर के कारण दबाव बन सकता है।’’

एफएसआर में अनुमान लगाया गया है कि सितंबर, 2021 तक बैंकों की सकल एनपीए (जीएनपीए) बढ़कर 13.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। रपट में यह भी कहा गया है कि आर्थिक संकट और बढ़ा तो जीएपीए 14.8 प्रतिशत तक भी जा सकता है।

पर गवर्नर ने यह भी कहा कि सरकारी और निजी बैंकों ने रिजर्व बैंक की सलाह और अपने स्वयं के अनुमानों के आधार पर पिछले पूरे साल बाजार से पूंजी जुटाई तथा आज उनकी स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा , ‘ ये सभी (न्यूनतम पूंजी संबंधी) नियामकीय शर्तों को पूरा कर रह है और कुछ का पूंजी आधार तो बहुत ऊंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?