लाइव न्यूज़ :

बैंकों ने कर्ज वितरण को लेकर उत्तर प्रदेश नगर निगम के प्रदाधिकारियों के दबाव को लेकर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:03 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च बैंक अधिकारियों के चार संगठनों ने खासकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन को लेकर उत्तर प्रदेश में नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा अवांछित दबाव और बैंक के कामकाज में दखल को लेकर चिंता जतायी है।

इस योजना के तहत ठेले, खोमचे वालों को अपना कामकाज शुरू करने के लिये कर्ज उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में अधिकारियों के संगठनों ने कहा कि कुछ मामलों में बैंक अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है। इसमें बैंक कामकाज बाधित करना और प्राथमिकी के जरिये प्रशासनिक कार्रवाई करने की बात शामिल हैं।

संयुक्त रूप से लिखे गये पत्र में संगठनों ने कहा, ‘‘हमारे कुछ सहयोगियों ने बताया कि कुछ जगहों पर नगर निगम के पदाधिकारी बैंक शाखा पहुंचकर बैंक के कामकाज में दखल देकर माहौल खराब करते हैं। यह खासकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के मामले में देखा जा रहा है।’’

पत्र को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कान्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसएिशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) ने मिलकर लिखा है।

श्रमिक संगठनों ने कहा कि नगर निगम के इन पदाधिकारियों के गलत व्यवहार से आतंक का महौल बन गया है। इससे पूरे राज्य में बैंक कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ रहा है।

संगठनों ने लिखा है कि सभी बैंकों को पेशेवर तरीके से प्रस्तावों पर गुण और आर्थिक व्यवहार्यता के आधार पर निर्णय लेने की स्वायत्तता दी गयी है। अगर इसमें दखल दिया जाता है तो न केवल माहौल बिगड़ेगा बल्कि सभी पक्षों के हित भी प्रभावित होंगे।

चारों संगठनों ने कहा कि मामले में तत्काल ध्यान देने की जरूरत है और मुख्यमंत्री से राज्य में बैंकों के कामकाज में ईमानदारी, स्वायत्तता और शांति बनाये रखने के लिये राज्य प्रशासन को इस संदर्भ में स्पष्ट निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां