लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित हड़ताल से इस महीने बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर: केनरा बैंक

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई बैंक यूनियनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के कारण इस महीने के अंत में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

बैंक ने शेयर बाजारों से कहा, ‘‘हमें भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा सूचित किया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को लेकर 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है।’’

बैंक ने कहा कि वह प्रस्तावित हड़ताल के दिनों में बैंक शाखाओं और कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिये आवश्यक कदम उठा रहा है। हालांकि, हड़ताल होने की स्थिति में शाखाओं / कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

बैंक यूनियनों ने 15-16 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। इन यूनियनों में एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईबीओसी, एनओबीडब्ल्यू, एनओबीओ और एआईएनबीओएफ शामिल हैं। इन्होंने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार