लाइव न्यूज़ :

बैंक अधिकारियों के संघ ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन का विरोध किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:37 IST

Open in App

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओसी) ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन का विरोध करते हुए सरकार के इस कदम को सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति का ‘थोक में निजीकरण’ करार दिया। बैंक अधिकारियों के संघ ने केंद्र सरकार से ‘देश की बेशकीमती संपत्ति को बेचने के विनाशकारी रास्ते’ पर आगे बढ़ने से रुकने का आग्रह किया। संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘परिसंपत्ति मौद्रिकरण की आड़ में बुनियादी ढांचे की संपत्ति का यह थोक निजीकरण केंद्रीय बजट 2021 के माध्यम से शुरू किए गया। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र में सामान्य बीमा कंपनियों और बैंकों सहित कई क्षेत्रों में सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश और रणनीतिक बिक्री की पहल की गई है।’’ उसने कहा, ‘‘इस तरह के निजीकरण से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की नींव को नुकसान पहुंचेगा और केवल मुट्ठी भर बड़े कॉरपोरेट्स को ही फायदा होगा।’’ एआईबीओसी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारी, अधिकारी और अन्य हितधारक सामूहिक रूप से अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं और किसी भी रूप में सरकारी संपत्ति के निजीकरण के पूरी तरह विरोध में हैं। नीति आयोग द्वारा तैयार राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन में 2021-22 और 2024-25 के दौरान निजी कंपनियों को 6 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति को बेचने या पट्टे पर देने की योजना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एनएमपी की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?