लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा को पहली तिमाही में 1,209 करोड़ रुपये का मुनाफा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 1,208.63 करोड़ रुपये का एकल लाभ कमाया है। डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का मुनाफा अच्छा रहा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 864 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय मामूली रूप से घटकर 20,022.42 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 20,312.44 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण पर घटकर 8.86 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले समान तिमाही में यह 9.39 प्रतिशत थीं।

हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 2.83 प्रतिशत से बढ़कर 3.03 प्रतिशत पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान बैंक का कुल प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च घटकर 4,111.99 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 5,628 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 41.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार