लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays May 2022: मई में बैंक 11 दिन रहेंगे बंद, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 13:32 IST

Bank Holiday May 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से मई महीने में बैंकों की पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार कुल 11 दिन छुट्टी रहेगी। ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं।आरबीआई की इस लिस्‍ट के मुताबिक मई में देश भर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 11 दिन ये बंद रहेंगे।

नई दिल्ली: मई के महीने में बैंकों में कई छुट्टियां (Bank Holiday May 2022) पड़ने वाली हैं। मई में कुछ ऐसे तीज-त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है। इसमें अक्षय तृतीय, ईद-उल-फित्र, बसवा जयंती, गुरु रबिंद्रनाथ जयंती और बुद्ध पूर्णिमा जैसे त्योहार शामिल हैं। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं। आरबीआई की इस लिस्‍ट के मुताबिक मई में देश भर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 11 दिन ये बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

Bank Holidays May 2022: देखें मई में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 मई 2022: रविवार (पूरे भारत में)

2 मई 2022 (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फित्र) [केरल में कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे]

3 मई 2022 (मंगलवार): भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद-उल-फित्र)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीय [केरल के कोच्चि, तिरुवनंतपुरम को छोड़कर पूरे भारत में बंद]

8 मई 2022: रविवार

9 मई 2022 (सोमवार): रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती [पश्चिम बंगाल में अवकाश]

14 मई 2022: शनिवार

15 मई 2022: रविवार

16 मई 2022 (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा [त्रिपुरा, बेलापुर, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे]

22 मई 2022: रविवार

28 मई 2022: शनिवार

29 मई 2022: रविवार

टॅग्स :BankRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?