लाइव न्यूज़ :

बैंक लगातार चार दिन रहने वाले हैं बंद, जानिए क्या है कारण, निपटा लें शुक्रवार तक सभी काम

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2021 09:00 IST

बैंक 11 तारीख से 16 तारीख के बीच केवल एक दिन ही खुलेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े कामकाज पर खासा प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदो सरकारी बैंकों के निजीकरण के फैसले के खिलाफ बैंककर्मियों ने की है हड़ताल की घोषणाहड़ताल के कारण 15 और 16 मार्च को बैंक बंद रहेंगे, इससे पहले रविवार और दूसरे शनिवार की है छुट्टी11 मार्च से 16 मार्च के बीच महाशिवरात्रि की भी पड़ रही है छुट्टी, केवल एक दिन बैंक में होगा कामकाज

बैंक से जुड़े अगर आपके जरूरी काम हैं तो इसी हफ्ते शुक्रवार तक इसे निपटाने की कोशिश करें। दरअसल, चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसका बड़ा कारण बैंककर्मियों की हड़ताल है, जिसका ऐलान किया गया है। बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से दो दिनों की हड़ताल की घोषणा की गई है।

ये हड़ताल सरकार के उस फैसले के विरोध में बुलाई गई है जिसके तहत IDBI सहित दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाना है। इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी साल बजट में घोषणा भी थी। 

सरकार पहले ही 2019 में आईडीबीआई बैंक में अपनी बहुलांश हिस्सेदारी एलआईसी को बेचकर उसका निजीकरण कर चुकी है। बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।

Bank Holidays: बैंक के हड़ताल कब हैं?

निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इसका आह्वान नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने किया है। 

इन यूनियनों में एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईबीओसी, एनओबीडब्ल्यू, एनओबीओ और एआईएनबीओएफ शामिल हैं। जाहिर तौर पर इसका असर कामकाज पर होगा। ये हड़ताल देशव्यापी है।

इस हड़ताल से उन बैंक ग्राहकों को भी परेशानी हो सकती है, जिन्हें ब्रांच में जाकर कोई काम करना है। बता दें कि 15 और 16 मार्च सोमवार और मंगलवार के दिन हैं। इससे पहले 14 मार्च को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे जबकि 13 तारीख को दूसरा शनिवार है। इस तरह देखें तो लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

ऐसे में 10 तारीख से 16 तारीख के बीच अब केवल दो दिन काम हो सकेंगे। बीच में 11 मार्च को महाशिवरात्रि होने से छुट्टी रहेगी। दिल्ली में हालांकि, इस दिन बैंक खुले रहेंगे। चार दिनों तक बैंक बंद रहने का असर एटीएम पर भी दिख सकता है।

टॅग्स :हड़तालनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम