लाइव न्यूज़ :

बैक बोर्ड ने सरकारी बैंकों में कार्यकारी निदेशकों के पद के लिये 10 नामों की सिफारिश की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यकारी निदेशकों के पद पर नियुक्ति के लिये सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 10 महाप्रबंधकों के नाम की सिफारिश की है।

बीबीबी को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में उच्च पदों पर नियुक्ति के लिये उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश का काम दिया गया है। ब्यूरो ने कार्यकारी निदेशकों के पद पर नियुक्ति के लिये दो दिन में 40 उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया।

छांटे गये उम्मीदवारों की सूची को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी लेने के लिये वित्तीय सेवाओं के विभाग को भेजा जायेगा।

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने जारी एक अधिसूचना में कहा की विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिये ब्यूरो ने दो दिन में सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 40 उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया।

ब्यूरो ने इसके बाद जिन नामों की आगे सिफारिश की है उनमें -- रजनीश कर्नाटक, जोयदीप दत्त राय, निधु सक्सेना, कल्याण कुमार, अश्विनी कुमार, रामजस यादव, अशीष पांडे, अशोक चंद्रा, ए वी रामा राव और शिव बजरंग सिंह -- शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार