लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव की रुचि सोया बाजार में फिर लाएगी शेयर, 4,300 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून बाबा रामदेव के पातंजलि आयुर्वेद के स्वामित्व वाली खाद्य तेल कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने 4,300 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाने के प्रस्ताव सेबी की मंजूरी के लिए पेश किए है।

यह एफपीओ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमाय बोर्ड के शेयर-सूचीबद्धता के न्यूनतम सार्व जनिक शेयर के नियम को पूरा करने के लिए लाया जा रहा है। इसके तहत सूचीबद्ध कंपनी का कम से कम 25 प्रतिशत शेयर बाजार में होना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि रुचि सोया ने शनिवार को सेबी के पास एफपीओ के प्रस्ताव का मसौदा जमा कराया। कंपनी ने शेयरों की बिक्री के जरिए 4,300 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तकों को एफपीओ के न्यूनतम नौ प्रतिशत हिस्सेदारी कम करनी होगी । सेबी की मंजूरी के बाद एफपीओ अगले महीने आ सकता है।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि उसके बोर्ड द्वारा गठित और प्राधिकृत निर्गम समिति ने शेयरों की और सार्वजिनक बिक्री के जरिए धन जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पातंजलि ने 2019 में दिवाला संहिता के तहत ऋण समाधान प्रक्रिया के जरिए 4,350 करोड़ रुपए में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। कंपनी तेल मिल , खाद्य तेल प्रसंस्करण और सोया उत्पादों आदि का कारेाबार करती है। महाकोष, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला कंपनी के शीर्ष ब्रांड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार