लाइव न्यूज़ :

अजीम प्रेमजी कार्यकारी चेयरमैन पद होंगे सेवानिवृत्त, बेटे को सौंपी कमान और कहा- विप्रो को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

By भाषा | Updated: June 7, 2019 07:52 IST

भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के दिग्गज तथा विप्रो लि. के संस्थापक अजीम प्रेमजी अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद कार्यकारी चेयरमैन पद से 30 जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। वह 53 साल कंपनी की अगुवाई करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि वह गैर-कार्यकारी निदेशक तथा संस्थापक चेयरमैन बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी की अगुवाई करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। प्रेमजी अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद कार्यकारी चेयरमैन पद से 30 जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। वह 53 साल कंपनी की अगुवाई करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी की अगुवाई करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका बेटा कंपनी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पचास साल तक कंपनी की बागडोर संभालने के बाद प्रेमजी जुलाई अंत में अपने बेटे रिशद प्रेमजी को कंपनी की कमान सौंपेंगे।

हालांकि, वह जुलाई 2024 तक गैर-कार्यकारी निदेशक बने रहेंगे और कंपनी के संस्थापक चेयरमैन भी रहेंगे। रिशद वर्तमान में विप्रो के मुख्य रणनीति अधिकारी और निदेशक मंडल के सदस्य हैं। प्रेमजी ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में भरोसा जताया कि विप्रो नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अपने आप में बदलाव करना जारी रखेगी। दुनिया बदल रही है लेकिन कंपनी अपने मूल्यों पर दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि विप्रो का भविष्य पहले से ज्यादा शानदार होगा। प्रेमजी ने कहा कि रिशद ने सोच और अनुभव के नए तरीके पेश किए हैं। ये विप्रो को बहुत ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद रिशद ने कर्मचारियों को दिए संदेश में कहा कि विप्रो का भविष्य चमकदार है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके लोग (कर्मचारी) हैं।

उन्होंने कहा, "पिछले 53 सालों से प्रेमजी ने विप्रो को एक छोटे से कारोबार से बढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया और इसका नेतृत्व किया। उनका योगदान और उपलब्धि विप्रो की सफलता से परे है। वह आईटी उद्योग के वैश्विक स्तर पर प्रमुख लोगों मे से एक हैं। 

विप्रो ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के दिग्गज तथा विप्रो लि. के संस्थापक अजीम प्रेमजी अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद कार्यकारी चेयरमैन पद से 30 जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। वह 53 साल कंपनी की अगुवाई करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि वह गैर-कार्यकारी निदेशक तथा संस्थापक चेयरमैन बने रहेंगे।’’

निदेशक मंडल ने यह भी घोषणा की कि मुख्य कार्यकारी तथा कार्यकारी निदेशक ए जेड नीमचवाला को सीईओ तथा प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी भूमिका तय की गयी है। कंपनी ने कहा, ‘‘ये बदलाव 31 जुलाई 2019 से प्रभाव में आएंगे।’’

टॅग्स :अज़ीम प्रेमजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने क्यों अस्वीकार किया मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का ये अनुरोध

स्वास्थ्यWipro GE Healthcare: 5 साल में 8000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश, विप्रो जीई हेल्थकेयर ने कहा- इन सेक्टर में खर्च होंगे पैसा, हजारों नई नौकरी

कारोबारWipro founder Azim Premji: रिशद और तारिक को नए साल पर गिफ्ट!, विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने 483 करोड़ उपहार में दिए, जानें

कारोबारनारायण मूर्ति को अजीम प्रेमजी ने नहीं दी थी विप्रो में नौकरी, बाद में हुआ था अफसोस- रिपोर्ट

कारोबारएचसीएल टेक्नोलॉजी के चेयरमैन शिव नादर हैं देश के सबसे बड़े 'दानवीर', प्रतिदिन करते हैं ₹5.6 करोड़ दान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें