लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 1,117 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 36.4 प्रतिशत घटकर 1,160.60 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,757 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 19,274.39 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,494.87 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 3.44 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5 प्रतिशत रही थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.74 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.09 प्रतिशत रहा था।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए घटकर 21,997.90 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 30,073.02 करोड़ रुपये रहा था।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 12,160.28 करोड़ रुपये से घटकर 4,609.83 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक का प्रावधान (कर को छोड़कर) और आकस्मिक खर्च बढ़कर 4,604.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,470.92 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार