लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 94 प्रतिशत उछलकर 2,160 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में लगभग दोगुना होकर 2,160.15 करोड़ रुपये रहा। कर्ज में अच्छी वृद्धि और फंसे ऋण के बदले प्रावधान कम होने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

निजी क्षेत्र के बैंक का इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,112.17 करोड़ रुपये था।

एक्सिस बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 19,591.63 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 19,032.15 करोड़ रुपये थी।

इससे पिछली मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की आय 20,162.76 करोड़ रुपये थी।

बैंक की तरफ से दिया गया कर्ज सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा। खुदरा, कंपनी और एसएमई (छोटे एवं मझोले उद्यम) तीनों खंडों में कर्ज में वृद्धि हुई है।

बैंक के एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसे कर्ज में सुधार आया है। यह कुल ऋण का 30 जून, 2021 को 3.85 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 4.72 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए भी 1.20 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले जून, 2020 को 1.23 प्रतिशत था।

फंसे कर्ज और आपात प्रावधान जून 2021 तिमाही में घटकर 3,532.01 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,416.42 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव