लाइव न्यूज़ :

2024 के अंत तक वाहन उद्योग का आकार दोगुना कर 15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य, गडकरी ने कहा-पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 22:04 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि मंत्रालय अगले साल पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम करेगा। दो लाख करोड़ रुपये सरकार से और शेष पूंजी बाजार से जुटायी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल होगा।नितिन गडकरी ने कहा कि हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन होगा। वाहन उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये है और हम इसे 2024 तक 15 लाख करोड़ रुपये करना चाहते हैं।

कोलकाताः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि देश का 2024 के अंत तक वाहन उद्योग का आकार दोगुना कर 15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके साथ भारत इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल होगा।

 

गडकरी ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय अगले साल पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम करेगा। इसमें दो लाख करोड़ रुपये सरकार से और शेष पूंजी बाजार से जुटायी जाएगी। उन्होंने उद्योग मंडल मर्चेन्ट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ऑनलाइन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘फिलहाल वाहन उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये है और हम इसे 2024 तक 15 लाख करोड़ रुपये करना चाहते हैं। इसके साथ भारत इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल होगा।’’

गडकरी ने यह भी कहा कि 2030 तक ज्यादातर वाहन वैकल्पिक ईंधनों पर चलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम बायो-एथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और हरित हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक, स्वच्छ और हरित ईंधन विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं।’’ गडकरी ने कहा कि हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन होगा। 

टॅग्स :नितिन गडकरीAutomobile Industry Association Society of Indian Automobile Manufacturersकोलकातादिल्लीdelhiRoad Construction Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?