लाइव न्यूज़ :

आसुस का दुकानों के जरिये खुदरा बिक्री बढ़ाने पर जोर, 1,000 बिक्री केंद्र जोड़ेगी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर ताइवान की प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस ‘ऑफलाइन’ यानी दुकानों के जरिये खुदरा बिक्री बढ़ाने को लेकर उत्साहित है और अगले साल तक 1,000 खुदरा केंद्र जोड़ने की योजना बना रही है। उपभोक्ता और ‘गेमिंग’ खंड में लगातार मजबूत मांग को देखते हुए कंपनी यह कदम उठा रही है।

कंपनी के उत्पाद फिलहाल ‘ऑनलाइन’ समेत 6,000 से अधिक खुदरा बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध हैं। आईडीसी (इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन) की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की भारतीय

पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) खंड में हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में 7.5 प्रतिशत थी।

आसुस इंडिया के उपभोक्ता और गेमिंग पीसी मामलों के व्यापार प्रमुख (सिस्टम बिजनेस ग्रुप) अर्नोल्ड सू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लॉकडाउन हटाये जाने के बाद से मांग मजबूत बनी हुई है। करीब 2.5 लाख यूनिट मासिक बिक्री के साथ उद्योग की बिक्री दोगुनी हो गयी है और आने वाले समय में यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है। इसका कारण लोगों का घर से काम और अध्ययन का जारी रहना है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस साल अक्टूबर में पिछले वर्ष के इसी माह के मुकाबले 39 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है। फिलहाल कुल मिलाकर 1,100 बिक्री केंद्रों के साथ 5,000 परंपरागत डीलर दुकानें हैं।

सू ने कहा कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में करीब 1,000 और खुदरा बिक्री केंद्र जोड़ने पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव