लाइव न्यूज़ :

असम के वित्त मंत्री ने कर्ज की सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक विधानसभा में पेश किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने सोमवार को विधानसभा में सरकार की कर्ज सीमा को 0.50 प्रतिशत तक बढ़ाने से संबंधित विधेयक पेश किया।

इस विधेयक के तहत राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी से संघर्ष के लिए संसाधन जुटाने को राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.50 प्रतिशत के बराबर कर्ज की सीमा को बढ़ाने की अनुमति होगी।

असम वित्तीय दायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करते हुए नियोग ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने असम को सूचित किया है कि उसे 2021-22 में वित्त वर्ष के लिए अनुमानित जीएसडीपी के चार प्रतिशत के बराबर शुद्ध कर्ज सीमा (एनबीसी) की अनुमति होगी।

वित्त वर्ष की शुरुआत में राज्य को 3.50 प्रतिशत के आधार पर कर्ज की अनुमति दी गई थी। शेष 0.50 प्रतिशत की कर्ज सीमा राज्य के बढ़े हुए पूंजीगत खर्च के आधार पर होगी। राज्य द्वारा 2021-22 में किए गए पूंजीगत खर्च के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव