लाइव न्यूज़ :

एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरू में दो मेट्रो लाइन के लिए 50 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बेंगलुरू में दो नयी मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए 50 करोड़ डॉलर के ऋण को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

बेंगलुरू मेट्रो रेल प्रोजेक्ट दो नये मेट्रो रेल गलियारो का निर्माण करेगी। इससे शहर में क्षमतावान और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।

एडीबी ने एक बयान में कहा कि इन दो नए मेट्रो लाइनों का अधिकतर हिस्सा ऊपरगामी होगा। इनकी कुल लंबाई 56 किलोमीटर होगी।

यह मेट्रो गलियारे बाहरी रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ-साथ होंगे। यह केंद्रीय रेशम बोर्ड और केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को जोड़ेंगे।

इन दो लाइनों के साथ 30 मेट्रो स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। इन्हें मल्टी मॉडल ट्रांजिट सुविधा के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें बस के लिए अलग लेन, टैक्सी स्टैंड, मोटरसाइकिल पूल, सेतु और फुटपाथ इत्यादि शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव