लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड की बिक्री फरवरी में 19 प्रतिशत बढ़कर 13,703 इकाई रही

By भाषा | Updated: March 1, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च हिन्दुजा समूह की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को कहा कि फरवरी माह में उसकी बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 13,703 इकाई रही है।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा कि एक साल पहले इसी माह के दौरान उसकी बिक्री 11,475 इकाई रही।

इस दौरान कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 12,776 इकाई रही जबकि पिछले साल यह बिक्री 10,612 वाहनों की रही थी। यह वृद्धि 20 प्रतिशत रही।

कंपनी ने कहा है कि मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में पांच प्रतिशत बढ़कर 7,114 वाहन रही जबकि एक साल पहले यह बिक्री 6,745 इकाई की रही थी।

घरेलू बाजार में फरवरी माह के दौरान हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5,662 इकाई रही है जबकि फरवरी 2020 में यह बिक्री 3,867 वाहनों की रही। यह वृद्धि 46 प्रतिशत की रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार