लाइव न्यूज़ :

पूर्व आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन का दावा, 2011-12 और 2016-17 के बीच 7 नहीं 4.5% बढ़ा देश का GDP

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2019 12:38 IST

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च पेपर में दावा किया है कि जीडीपी के लेखा-जोखा मने काफी फर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद सुब्रमण्यन ने दावा किया कि जीडीपी में 7 नहीं बल्कि केवल 4.5 फीसदी की बढ़त हुई है।सुब्रमण्यन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च पेपर में यह दावा किया है।

देश में जीडीपी के आकड़ों को लेकर चल रही बहस के बीच पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने दावा किया कि 2011-12 और 2016-17 के बीच देश के सकल घरेलू उत्पाद दर (जीडीपी) को लगभग 2.5 प्रतिशत अंक बढ़ाकर बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जीडीपी में 7 नहीं बल्कि केवल 4.5 फीसदी की बढ़त हुई है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुब्रमण्यन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च पेपर में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि जीडीपी के लेखा-जोखा में काफी फर्क है। इसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी अंतर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि के आंकड़ों को लेकर हुई है।

2011 के पहले राष्ट्रीय खाते में जिस मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू को जोड़ा जाता था, उसे औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP), मैन्युफैक्चरिंग निर्यात जैसे विनिर्माण घटकों से सख्ती से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन इसके बाद ऐसा नहीं हो रहा है।

सुब्रमण्यन का विश्लेषण  17 प्रमुख आर्थ‍िक संकेत के आधार पर है, जिनका जीडीपी ग्रोथ से सीधा संबंध होता है। हालांकि, इसमें विवादित एमसीए-21 डेटा बेस को नहीं शामिल किया गया है, जो सीएसओ के अनुमान का अभिन्न हिस्सा हैं। गौरतलब है कि आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी जीडीपी आंकड़े को लेकर संदेह जता चुके हैं।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार'ट्रंप टैरिफ' के बावजूद FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 8.2% हुई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें