लाइव न्यूज़ :

कच्चे जूट की कीमत संशोधित कर 7200 रुपये प्रति क्विंटल करने का आवेदन खारिज: आईजेएमए

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:36 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर केंद्र ने अनाज रखने के लिए बोरी बनाने हेतु जूट मिलों के मौजूदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमत के अनुरूप कच्चे जूट के मूल्य को संशोधित कर 7200 रुपये प्रति क्विंटल करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। जूट मिलों के संघ आईजेएमए के अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक मिल मालिक ने कहा कि इससे पर्यावरण अनुकूल बोरी की आपूर्ति में कमी आ सकती है क्योंकि किसान अधिक उत्पादन करने के लिए हतोत्साहित हो सकते हैं।

भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) के प्रतिनिधियों ने हाल ही में केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल से पश्चिम बंगाल के दो भाजपा सांसदों की उपस्थिति में मुलाकात की और मंत्री से जूट आयुक्त द्वारा निर्धारित सीलिंग प्राइस (उच्चतम मूल्य सीमा) – 6500 रुपये प्रति क्विंटल – को बढ़ाये जाने पर विचार करने का अनुरोध किया। .

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मंत्री ने कच्चे जूट के उचित मूल्य को संशोधित करने से इनकार कर दिया और जूट आयुक्त द्वारा निर्धारित मूल्य को बरकरार रखा।’’

कुछ मिलों ने दावा किया कि पिछले दो महीनों से, मिलें 7200 रुपये प्रति क्विंटल पर कच्चा जूट खरीद कर उत्पादन जारी रखे थे और उन्हें उम्मीद थी कि सरकार इसकी उचित कीमत में संशोधन करेगी।

आईजेएमए ने वर्ष 2021-22 के मौजूदा फसल सत्र के लिए प्रति माह कच्चाजूट के 2.5 लाख गांठ की आपूर्ति करने का वादा किया था। हालांकि, अंशधारकों ने दावा किया कि इस व्यवसाय की अर्थव्यवस्था दोनों ही तरह से प्रभावित होगी।

सूत्रों ने कहा, “अगर कच्चे जूट की कीमत 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो जाती है, तो मिलें मांग के मुताबिक उत्पादन करेंगी लेकिन किसानों की कीमत वसूली को नुकसान होगा और उच्च उत्पादन को हतोत्साहित करेगा। और अगर कीमतें कम नहीं होती हैं, तो उत्पादन को नुकसान होगा और राज्यों को पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग बैग की कमी का सामना करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर