लाइव न्यूज़ :

Apple इस वजह से चीन से ज्यादा भारत को दे रहा अहमियत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 09:00 IST

मेरिकी टेक कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने चीन की बजाए भारत के मार्केट को ज्‍यादा अहमियत दी है।

Open in App

नई दिल्‍ली, 3 मईः भारत और चीन लगातार विकास की रफ्तार में आगे बढ़ रहे हैं और इस रफ्तार में भारत आगे निकल रहा है। फिर चाहे बात सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) और हथियारों की ही क्यों न हो भारत चीन को पछाड़ रहा है। इन सबको देखते हुए विदेशी कंपनियां भी भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही हैं। 

यही वजह रही है कि अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने चीन की बजाए भारत के मार्केट को ज्‍यादा अहमियत दी है। यही नहीं, कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि हमारे बिजनेस का फोकस भारतीय बाजार पर होगा। एप्पल भारत में अपनी बाजार भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। कंपनी खुदरा सहित अपनी सभी पहलें यहां शुरू करना चाहती है।

कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार भारत में एप्पल के लिए असीम अवसर हैं। कुक ने कल त्रैमासिक वित्तीय परिणामों के बाद कहा  कि उस ( भारतीय ) बाजार में हमारी भागीदारी बहुत ही कम है। कंपनी भारत में काफी अधिक ऊर्जा  लगा रही है और वहां एलटीई प्रौद्योगिकी में अच्छा खासा निवेश करने वाली दूरसंचार कंपनियों के साथ काम कर रही है। 

भारत को विशाल बाजार बताते हुए कुक ने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में जनंसख्या मध्यम वर्ग में शामिल होंगी जो कि वैश्विक कंपिनयों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा। कंपनी ने भारत में पहली छमाही में नया रिकॉर्ड कायम किया। एप्पल ने 31 मार्च 2018 को समाप्त दूसरी तिमाही में 61.1 अरब डॉलर का कारोबार अर्जित किया जो कि सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13.8 अरब डॉलर रहा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ऐपलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित