लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट की अल्पांश शेयरधारकों की एजीएम बुलाने की मांग के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अल्पांश शेयरधारकों इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की मांग के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने उच्च न्यायालय के समक्ष एक दीवानी मुकदमा दायर कर अनुरोध किया है कि उसे भेजे गए नोटिस को अवैध और अमान्य घोषित किया जाए।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड द्वारा शेयरधारकों के अनुरोध को खारिज करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया।

जी एंटरटेनमेंट ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘कंपनी ने सामान्य मूल नागरिक अधिकार क्षेत्र (दीवानी मुकदमा) के तहत बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक मुकदमा दायर किया है। अन्य बातों के साथ-साथ बंबई उच्च न्यायालय से इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी (कंपनी के शेयरधारक) द्वारा कंपनी को भेजे गए मांग नोटिस को अवैध और अमान्य घोषित करने का अनुरोध किया है।’’

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड के साथ ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी की जी एंटरटेनमेंट में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को कंपनी के बोर्ड ने अल्पांश शेयरधारकों की मांग को खारिज कर दिया था और मांग को अमान्य और अवैध करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव