लाइव न्यूज़ :

एपीएमसी यार्ड में समान मंडी शुल्क हो, या इसे समाप्त किया जाए : एफकेसीसीआई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 दिसंबर फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एफकेसीसीआई) ने राज्य सरकार से कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) यार्ड में या तो एक समान शुल्क लगाने या इसे पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है।

सरकार ने 16 दिसंबर को कर्नाटक भर में एपीएमसी यार्ड में मंडी शुल्क को 0.35 प्रतिशत से बढ़ा कर एक प्रतिशत करने की घोषणा की । व्यापारी इस फैसले से नाराज हैं।

एफकेसीसीआई के अध्यक्ष पी एम सुंदर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा।

एफकेसीसीआई ने बाद में बयान में कहा कि उसने एपीएमसी यार्ड में समान मंडी शुल्क लगाने या उसे समाप्त करने की मांग की है।

बयान में कहा गया है कि एपीएमसी मंडी यार्ड या एपीएमसी मंडी यार्ड के बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों को समान अवसर मिलने चाहिए और बाजार शुल्क समान होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?