लाइव न्यूज़ :

एपीडा ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नाफेड के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने सोमवार को निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) के साथ एक समझौता किया है। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार, सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में एपीडा-पंजीकृत निर्यातकों को नाफेड के माध्यम से लागू सभी सरकारी योजनाओं के तहत सहायता प्राप्त करने की सुविधा शामिल है।

समझौता ज्ञापन में प्रौद्योगिकी, कौशल, गुणवत्ता वाले उत्पादों और बाजार पहुंच जैसे मुद्दों को संबोधित करके सहकारी समितियों द्वारा निर्यात के टिकाऊपन और वृद्धि सुनिश्चित करने की भी परिकल्पना की गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसमें सहकारी समितियों के क्षमता निर्माण, स्वयं सहायता समूहों को उनके सामाजिक और पर्यावरणीय अनुपालन के लिए और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कौशल प्रदान करने के लिए सहायता प्रदान करना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव