लाइव न्यूज़ :

जे के समूह की कोविड प्रभावित कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों को वित्तीय समर्थन की घोषणा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई विविध कारोबार वाले जे के समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसके किसी कर्मचारी की कोविड-19 के कारण मौत होने की स्थिति में वह परिवार को वेतन भुगतान जारी रखने के साथ ही बच्चों की शिक्षा और परिवार के चिकित्सा बीमा का खर्च उठायेगा।

जे के समूह ने ‘जेके केयर्स’ कार्यक्रम के तहत अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2022 तक की अवधि में कोरोना वायरस के कारण समूह के कर्मचारियों की मृत्यू होने की स्थिति में उसके परिवार को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। जे के समूह में जे के टायर, जे के पेपर, जे के लक्ष्मी सीमेंट, जे के फेन्नर, जे के एग्री जेनेटिक्स, उमंग डेयरी और पीएसआरआई हास्पिटल शामिल हैं।

जे के समूह के चेयरमैन भरत हरि सिंघानिया ने कहा, ‘‘हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा और बेहतरी हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण है। ‘‘लोगों की देखभाल’’ हमारा ध्येय रहा है। ऐसे में दुर्भाग्य से कोरोना के कारण अपना जीवन गंवाने वाले अपने प्यारे कर्मचारियों के परिवार की जरूरतों को हम समझते हैं और उन्हें समर्थन देने के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’

इसके बारे में विस्तार से बताते हुये उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी भी कर्मचारी के साथ घटना होने की स्थिति में हम उनके परिवार को तीन मोर्चों पर समर्थन उपलब्ध करायेंगे --कर्मचारी का वेतन जारी रखकर वित्तीय मदद देंगे, उनके बच्चों की शिक्षा में मदद करेंगे और पूरे परिवार को चिकित्सा बीमा उपलब्ध करायेंगे। ये सभी समर्थन परिवारों को कई साल तक उपलब्ध होते रहेंगे।’’

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने साल तक समूह यह मदद उपलब्ध कराता रहेगा।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘किसी भी तरह का वित्तीय समर्थन हमारे प्यारे साथी के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन हमारी उम्मीद है कि इससे उनके परिवार को फिर से विश्वास और सम्मान के साथ सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव