लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Interim Budget 2024-25: 2.86 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश, जानें मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 14:47 IST

Andhra Pradesh Interim Budget 2024-25: गरीबों का कल्याण इस लेखानुदान बजट का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वाई एस जगन मोहन रेड्डी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने चुनाव घोषणापत्र को एक पवित्र ग्रंथ मानकर इसे लागू किया।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में नई विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में ही चुनाव होने की संभावना है।वित्तीय स्थिति बेहतर होती तो हम विकास के कई और कार्य भी कर सकते थे।वाईएसआरसीपी सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए जरूरत से ज्यादा काम किया।

Andhra Pradesh Interim Budget 2024-25: आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.86 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया जिसमें 2.3 लाख करोड़ रुपये के राजस्व व्यय का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश अंतरिम बजट में 30,530 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय और 24,758 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान पेश किया। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा लगभग 55,817 करोड़ रुपये होगा, जो राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 3.51 प्रतिशत होगा जबकि राजस्व घाटा लगभग 1.56 प्रतिशत होगा। आंध्र प्रदेश में नई विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में ही चुनाव होने की संभावना है।

इसीलिए पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया गया है। राजेंद्रनाथ ने कहा कि राज्य में गरीबों का कल्याण इस लेखानुदान बजट का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वाई एस जगन मोहन रेड्डी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने चुनाव घोषणापत्र को एक पवित्र ग्रंथ मानकर इसे लागू किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राजेंद्रनाथ ने कहा, ‘‘अगर कोविड-19 महामारी नहीं आती और वित्तीय स्थिति बेहतर होती तो हम विकास के कई और कार्य भी कर सकते थे।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए जरूरत से ज्यादा काम किया और इसने उन तबकों को अहमियत दी जो अपनी रक्षा नहीं कर सकते हैं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशबजटJagan Mohan Reddyवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?