लाइव न्यूज़ :

Amul Milk Price Hike: अमूल ने आज से दूध की कीमतों की बढ़ोतरी, जनता जेब पर बढ़ा भार, जानें नए रेट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2024 06:45 IST

जीसीएमएमएफ के अनुसार, अमूल एक नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत 2 प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी। आखिरी बार जीसीएमएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी।किसानों को उनकी उत्पादन की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए बढ़ोतरी जरूरी है।

अहमदाबाद: गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर अमूल दूध के सभी वेरिएंट की कीमत में सोमवार से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे देशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत 2 प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी। 

'अमूल' ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली कंपनी जीसीएमएमएफ के एमडी जयेन मेहता ने कहा कि अमूल दूध के सभी वेरिएंट की कीमत 3 जून से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। आखिरी बार जीसीएमएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। मेहता ने कहा कि किसानों को उनकी उत्पादन की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए बढ़ोतरी जरूरी है।

ताजा बढ़ोतरी के साथ, 500 मिलीलीटर अमूल भैंस के दूध, 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड दूध और 500 मिलीलीटर अमूल शक्ति दूध जैसे वेरिएंट के लिए संशोधित दूध की कीमतें क्रमशः 36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हो गई हैं। 

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा, "2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब एमआरपी में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि है जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 से अमूल ने प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।" इसमें कहा गया है कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है।

जीसीएमएमएफ के अनुसार, अमूल एक नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है। इसमें कहा गया है, "मूल्य संशोधन से हमारे दूध उत्पादकों के लिए लाभकारी दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें उच्च दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।"

टॅग्स :AmulगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?