लाइव न्यूज़ :

एम्पेरे इलेक्ट्रिक ने तिरुपत्ति श्रीनिवासन को सीटीओ, निनिर्माण प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:23 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर ग्रीव्स कॉटन की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भुजा एम्पेरे इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने तिरुपत्ति श्रीनिवासन को अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) और विनिर्माण प्रमुख नियुक्त किया है।

एम्पेरे इलेक्ट्रिक ने एक विज्ञप्ति में कहा, नये पद पर श्रीनिवासन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी है।

एम्पेरे में नियुक्त होने से पहले, वह बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एथर एनर्जी के साथ काम कर रहे थे।

एम्पेरे इलेक्ट्रिक ग्रुप के सीईओ और प्रबंध निदेशक नागेश बसावनहल्ली ने कहा, ‘‘हम हमारे साथ निदेशक मंडल में तिरुपत्ति श्रीनिवासन के आने से खुश हैं। वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र के वर्षो के अनुभव साथ लायेंगे जो हमें अंतिम छोर के मोबिलिटी खंड में भारत को सशक्त बनाने की हमारी यात्रा में काफी लाभ पहुंचायेगा और व्यवसाय को विकास के अगले स्तर की ओर ले जाएगा।’’

ओहयो विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस और आईआईटी-मद्रास से बी.टेक, श्रीनिवासन की विशेषज्ञता प्रौद्योगिकी और संगठनात्मक रणनीति, उत्पाद विकास और विनिर्माण कार्यों में है, जो व्यवसायों में दक्षता को सक्षम बनाने में सहायक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत