लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने पटना में स्थानीय विक्रेताओं की मदद के लिए विशेष भंडारण केंद्र शुरू किया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई अमेजन इंडिया ने बिहार में अपने आपूर्ति तंत्र का विस्तार करने के लिए शुक्रवार को नया विशेष भंडारण केंद्र शुरू किया।

इस विस्तार के साथ अमेज़न इंडिया बिहार में 11 हजार से अधिक विक्रेताओं को करीब 3 लाख क्यूबिक फीट भंडारण जगह उपलब्ध कराएगा। जिससे व्यापक चयन तथा उस क्षेत्र और आसपास के ग्राहकों के ऑर्डर की जल्द आपूर्ति हो सकेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य में अतिरिक्त निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे और सहायक व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि उसने निवेश की जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया।

कंपनी के अमेज़न ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज के निदेशक अभिनव सिंह ने कहा, “बिहार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है। यह विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने तथा क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। बुनियादी ढांचे और तकनीक में हमारा निवेश हमें राज्य में अपने विक्रेताओं को विश्व स्तरीय आपूर्ति की पेशकश जारी रखने में सक्षम बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव