लाइव न्यूज़ :

मारिजुआना की बिक्री के लिए उसके मंच के इस्तेमाल की जांच कर रही है अमेजन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह इस समय एक ऐसे मुद्दे की जांच कर रही है जिसमें कथित तौर पर उसके मंच का इस्तेमाल मारिजुआना की बिक्री के लिए किया गया था।

एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को मध्य प्रदेश में भिंड पुलिस ने एक ऑनलाइन मारिजुआना बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और 20 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के माध्यम से रैकेट चला रहे थे, जिसे अर्जित लाभ का दो-तिहाई हिस्सा मिलता था।

अधिकारी ने कहा कि यह देखने के लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं कि क्या इस तरह के नशीले पदार्थों के लेनदेन को मंच प्रदान करने के लिए उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

अमेजन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस मुद्दे के बारे में हमें सूचित किया गया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए जांच अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आवश्यक पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार