लाइव न्यूज़ :

जल्द ही हिंदी में ‘वॉयस शॉपिंग’ शुरू करेगी अमेजन इंडिया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर अमेजन इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों को आने वाले सप्ताह में हिंदी में ‘बोलकर खरीदारी’ का अनुभव देने के साथ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं की पेशकश का और विस्तार करेगी।

ई-कॉमर्स कंपनी ने यह भी घोषणा की कि पहले से उपलब्ध पांच भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु के अलावा अब अमेजनडॉटइन मराठी और बंगाली में भी उपलब्ध है।

अमेजन इंडिया ने एक बयान में कहा, "ये पेशकश भाषा की बाधा को तोड़ते हैं और पूरे भारत में लाखों ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाते हैं।"

अमेरिकी कंपनी ने अमेजनडॉटइन को मराठी और बंगाली में पेश करने के लिए हर भाषा में सटीक और समझने योग्य उपयोगकर्ता अनुभव विकसित करने के लिए विशेषज्ञ भाषाविदों के साथ काम किया है।

बयान में कहा गया है कि टीम ने खरीदारी के अनुभव को प्रामाणिक, समझने में आसान और ग्राहकों के लिए खुशनुमा बनाने के लिए पूरी तरह से अनुवादित शब्दों के बजाय आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को चुना है।

अमेजन के ग्राहक एंड्रायड और आईओएस ऐप, मोबाइल एवं डेस्कटॉप साइटों पर अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर सकते हैं। एक बार भाषा का चयन करने के बाद, भाषा वरीयता दर्ज की जाएगी और भविष्य के लिए याद रखी जाएगी।

बोलकर खरीदारी (वॉयस शॉपिंग) का अनुभव हिंदी में शुरू करने से पहले कंपनी 2020 में अंग्रेजी में इसी तरह की सेवा शुरू कर चुकी है।

एक बार सेवा शुरू होने पर ग्राहक अमेजनडॉटइन पर उत्पाद ढूंढ़ने या अपने ऑर्डर की स्थिति का पता लगाने के लिए हिंदी में अपनी आवाज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?