लाइव न्यूज़ :

नए साल पर अमेजन कर सकती है बड़ी छंटनी, एक झटके में करीब 18 हजार कर्मचारी इसी महीने हो सकते है बेरोजगार-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: January 5, 2023 10:08 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन में पिछले साल नवंबर से ही छंटनी चल रही है। दावे के मुताबिक, यह छंटनी डिवाइस डिवीजन में चली है। ऐसे में अब यह दावा किया जा रहा है कि इस महीने भी यहां छंटनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार, नए साल पर अमेजन बड़ी छंटनी कर सकती है। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी करीब 18 हजार कर्मचारियों को निकाल सकती है। अगर ऐसा होता है तो अमेजन मेटा को भी पीछे छोड़ देगी जिसने 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है।

वॉशिंगटन: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन नए साल पर करीब 18 हजार कर्मचारियों को झटका दे सकता है। खबरों के अनुसार, अमेजन इसी महीने कंपनी करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन में पिछले साल नवंबर से छंटनी की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कंपनी ने नवंबर में कहा था कि वह करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा, लेकिन नए साल की शुरुआत में यह आंकड़े बढ़ गए है और कंपनी अब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की प्लान बना रही है। 

क्या है दावा

मनी कंट्रोल के मुताबिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने बुधवार को एक सार्वजनिक कर्मचारी नोट में कहा है कि कंपनी करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी जिसका खुलासा पहले किया जा चुका था। उनके अनुसार, कंपनी 18 जनवरी से छंटनी शुरू करेगी जिससे कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन संगठनों पर काफी असर पड़ेगा। 

अमेजन में कल करीब 3 लाख कर्मचारी काम करते है, ऐसे में इस कॉर्पोरेट कार्यबल के 6 फीसदी की छंटनी की जाएगी। ऐसे में एंडी ने नोट में कहा है कि पिछले कई वर्षों से हमने तेजी से भर्ती की है लेकिन अब अनिश्चित अर्थव्यवस्था के कारण इसे आगे ले जाना मुश्किल है। 

नवंबर से ही हो रही है छंटनी, मेटा से भी ज्यादा किया छंटनी

आपको बता दें कि अमेजन के पास वेयरहाउस कर्मचारियों सहित 1.5 मिलियन से अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में अमेरिका में वॉलमार्ट के बाद इस सेक्टर में यह दूसरी निजी सबसे बड़ी कंपनी है। ऐसे में यह देखा गया है कि पिछले कुछ महीनों में अमेजन की ग्रोथ में तेजी से गिरावट आई है जिस कारण इसके कर्मचारियों पर असर पड़ रहा है। 

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पिछले साल नवंबर से ही अपने डिवाइस डिवीजन से छंटनी शुरू कर दी है। ऐसे में उस समय रॉयटर्स को एक स्रोत ने बताया था कि कंपनी करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रहा है। आपको बात दें कि अगर अमेजन में 18 हजार की छंटनी होती है तो यह छंटनी सबसे बड़ी छंटनी मानी जाएगी जो मेटा जैसी कंपनी के 11 हजार छंटनी को भी पार कर देगी। 

टॅग्स :अमेजननौकरीमेटाबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित