लाइव न्यूज़ :

राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की और 23,680 शीशियां आवंटित कीं: गौड़ा

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 मई केंद्रीय मंत्री सबनंदा गौड़ा ने शनिवार को कहा कि देश में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की और 23,680 शीशियां वितरित की है।

गौड़ा ने बताया कि देश में ब्लैक फंगस के अबतक 8,848 मामले दर्ज किये गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस खास दवा का वितरण किया गया है।

रसायन और उर्वरक मंत्री गौड़ा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कई राज्यों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों में वृद्धि की समीक्षा के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 23,680 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना को 75 प्रतिशत दवा वितरित की गई है।

म्यूकोरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस भी कहा रहा है जो कोरोना संक्रमण से पीड़ित या ठिक होने वाले लोगों के नाक, आंख, साइनस तथा कुछ मामलों में मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

देश में डॉक्टर कोविड-19 के रोगियों और हाल ही में ठीक हुए लोगों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की संख्या की जांच कर रहे हैं। उनका मानना ​​​​है कि स्टेरॉयड के उपयोग से म्यूकोरमाइकोसिस हो सकता है। स्टेरॉयड गंभीर रूप से बीमार कोविड रोगियों के लिए एक जीवन रक्षक उपचार माना जाता है हालांकि इसके कुछ दुष्प्रमाण भी सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट