लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती के बावजूद अलीबाबा की 'सिंगल्स डे बिक्री' में टूटे रिकॉर्ड, 38 अरब डॉलर से अधिक की हुई बिक्री

By भाषा | Updated: November 12, 2019 13:49 IST

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार तनाव के बीच अलीबाबा की इस वैश्विक बिक्री पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकीं हुई थी। कंपनी अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे बिक्री’ में 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगल्स डे बिक्री के इस कार्यक्रम में 24 घंटे की समाप्ति के बाद कुल 268.4 अरब आरएमबी (चीनी मुद्रा) यानी 38.379 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। अलीबाबा ने बताया कि साल दर साल आधार पर इस बिक्री में 25.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अर्थव्यवस्था में सुस्ती की चिंताओं के बीच ई- वाणिज्य कंपनी अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे बिक्री’ में 38.38 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। अलीबाबा समूह के विभिन्न बिक्री प्लेटफार्म पर मात्र 29.45 सैंकिंड में 10 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज की गई। इस वैश्विक बिक्री त्योहार ने 16 घंटे 31 मिनट में ही पिछले साल के बिक्री रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सिंगल्स डे बिक्री के इस कार्यक्रम में 24 घंटे की समाप्ति के बाद कुल 268.4 अरब आरएमबी (चीनी मुद्रा) यानी 38.379 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। अलीबाबा ने बताया कि साल दर साल आधार पर इस बिक्री में 25.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि इसमें डिलीवरी ऑर्डर की संख्या 1.292 अरब पर पहुंच गई।

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार तनाव के बीच अलीबाबा की इस वैश्विक बिक्री पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकीं हुई थी। अलीबाबा के टीमॉल पलेटफार्म और ताओबाओ के अध्यक्ष फैन जियांग ने कहा, ‘‘हमने नई बिक्री और ग्राहकों की संख्या के लिहाज से अच्छी वृद्धि दर्ज की है।’’

अलीबाबा का टीमॉल प्लेटफार्म चीनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड और खुदरा विक्रताओं के लिये चीन का कंपनी से ग्राहकों (बीटूसी) को बिक्री करने वाला सबसे बड़ा मार्किटप्लेस है। इसी प्रकार ताओबाओ चीन की प्रमुख आनलाइन बिक्री वेबसाइट है। इसका मालिकाना हक अलीबाबा के पास है। 

टॅग्स :अलीबाबा ग्रुपचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?