लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने ग्राहकों को भ्रम से बचाने के लिए कुछ पैक पर अतिरिक्त डेटा लाभ कूपन वापस लिए

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारती एयरटेल ने कुछ प्रीपेड प्लान पर ऐप के जरिये दिए जा रहे डेटा लाभ कूपन वापस ले लिए हैं। कंपनी ने कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं के बीच विभिन्न प्लान की पेशकश को लेकर किसी भी भ्रम की स्थिति से बचने में मदद करेगा।

दूरसंचार कंपनी ने वॉयस प्लान, अनलिमिटेड वॉयस प्लान और डेटा टॉप-अप सहित विभिन्न प्रीपेड प्लान के दरों में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी और नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं।

हालांकि, एयरटेल ने चुनिंदा पैक पर 500 एमबी के अतिरिक्त डेटा लाभ की पेशकश को जारी रखा है।

एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उद्योग में केवल ऐप के माध्यम से कूपन के रूप में कैशबैक या अतिरिक्त डेटा प्रदान करने का चलन है। हमने अपने ग्राहकों को किसी गलत तुलना की वजह से पैदा होने वाले भ्रम से बचाने के लिए ऐप में दिए जाने वाले कूपन ऑफर वापस ले लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव