लाइव न्यूज़ :

कारोबार में वृद्धि के बीच जुलाई में लाभ में पहुंचा एयरटेल पेमेंट्स बैंक: सीईओ

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:44 IST

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त सुरक्षित डिजिटल भुगतान की जरूरत और कोविड लॉकडाउन के दौरान घर के नजदीक बैंकिंग सुविधा मिलने से एयरटेल पेमेंट्स बैंक की कारोबारी गतिविधियां बढ़ी जिसके चलते जुलाई माह में यह पहली बार मुनाफे में पहुंच गया।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुब्रत बिस्वास ने कहा कि पिछले चार वर्ष में, बैंक तेजी से बढ़ा है और हर 18 महीने में इसका आकार दोगुना हो रहा है।

उन्होंने कहा, "आज बैंक देश के वित्तीय और डिजिटल समावेशन पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।"

बिस्वास ने कहा कि बैंक अपने कार्यकाल में पहली बार मुनाफे में आया है, और इसे परिचालन के 55वें महीने में हासिल हुआ एक "महत्वपूर्ण मुकाम" माना जा सकता है।

हालांकि, उन्होंने वित्तीय विवरण का ज्यादा उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 2020 की शुरुआत में महामारी के आने से यह देश के लिये काफी चुनौतीपूर्ण समय रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट