लाइव न्यूज़ :

एयरटेल की अपनी दो या उससे ज्यादा सेवाओं को एक साथ पेश करने के नये कार्यक्रम की घोषणा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारती एयरटेल ने शुक्रवार को घरों के लिए एक ‘ऑल-इन-वन सोल्यूशन’ पेश करने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी की दो या उससे ज्यादा सेवाओं (फाइबर, डीटीएच, मोबाइल) को एक साथ उपलब्ध कराने की योजना है। इससे उपयोगकर्ताओं को अलग अलग सेवाओं के लिये एक ही बिल मिलेगा और किसी भी गड़बड़ी को प्राथमिकता के साथ दूर करने जैसे फायदे मिलेंगे।

दूरसंचार कंपनी ने अपना प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ाने के उद्देश्य से यह सुविधा पेश की है।

कंपनी ने कहा कि उसकी नयी पेशकश 'एयरटेल ब्लैक' भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों का पालन करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "भारती एयरटेल ने आज अपना नवीनतम नवोन्मेष एयरटेल ब्लैक पेश करने की घोषणा की। एयरटेल ब्लैक समझदार, गुणवत्ता की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए एक नया कार्यक्रम है।"

कंपनी एयरटेल ब्लैक पर ग्राहकों को अपनी पसंद के प्लान का चयन करने की सुविधा दे रही है। उसने अलग-अलग कॉम्बिनेशन वाले चार नये फिक्स्ड प्लान भी पेश किए हैं जिनकी कीमत 998 रुपए प्रति महीने (दो मोबाइल कनेक्शन एवं एक डीटीएच कनेक्शन के लिए) से लेकर 2,099 रुपए प्रति माह (तीन मोबाइल कनेक्शन, एक फाइबर कनेक्शन और एक डीटीएच कनेक्शन के लिए) के बीच है।

ये प्लान बाजार में पेश कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर