लाइव न्यूज़ :

घाटे से उबरने के लिए अब विमानों में होंगी स्टैंडिंग सीट, ट्रेन और बस की तरह खड़े-खड़े कर पाएंगे सफर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 23, 2019 07:52 IST

जर्मनी में आयोजित एयरक्राफ्ट एक्सपो में एक कंपनी ने ऐसी सीटों की डिजाइन को पेश किया है. इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ने एक्सपो में स्काईराइडर 3.0 नाम से इन सीटों की डिजाइन पेश की है.

Open in App
ठळक मुद्देविमानों में स्टैंडिंग सीट का विचार सामने आया है. यानी ट्रेन और बस की तरह आप प्लेन में भी खड़े-खड़े सफर कर पाएंगे. इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ने एक्सपो में स्काईराइडर 3.0 नाम से इन सीटों की डिजाइन पेश की है. इस सीट में आर्म रेस्ट और बैक रेस्ट तो है, लेकिन बैठने के लिए छोटी सी जगह दी गई है.

देश में एयरलाइन कंपनियों को आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. एक समय शीर्ष पर रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की हालत किसी से छुपी नहीं है. बाजार के दबाव में एयरलाइन कंपनियों को टिकटों की कीमतें कम करनी पड़ रही है. इसी कड़ी में विमानों में स्टैंडिंग सीट का विचार सामने आया है. यानी ट्रेन और बस की तरह आप प्लेन में भी खड़े-खड़े सफर कर पाएंगे.जर्मनी में आयोजित एयरक्राफ्ट एक्सपो में एक कंपनी ने ऐसी सीटों की डिजाइन को पेश किया है. इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ने एक्सपो में स्काईराइडर 3.0 नाम से इन सीटों की डिजाइन पेश की है. लांच होते ही सीटों की डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.इस सीट में आर्म रेस्ट और बैक रेस्ट तो है, लेकिन बैठने के लिए छोटी सी जगह दी गई है. कंपनी का कहना है कि हवाई जहाज में एक लोअर इकॉनामी सेक्शन की शुरुआत की जा सकती है, जिसकी टिकट थोड़ी सस्ती होगी.कम दूरी के सफर के लिए यह श्रेणी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. इन सीटों को यदि विमान में लगाया जाता है तो कम जगह में ज्यादा सीटें लग जाएंगी. स्काईराइडर पर सफर करना उतना ही आरामदायक होगा, जितना घोड़े पर बैठकर सफर करना. 

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित