लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया इंडिया की रद्द करने, तारीख बदने की मुफ्त सुविधा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:59 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई एयरएशिया इंडिया ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और महाराष्ट्र द्वारा लॉकडाऊन या सख्त पाबंदियों को बढ़ाये जाने के बाद इन स्थानों के लिए या यहां से शुरु होने वाली उड़ानों के टिकट करवाने और उड़ान का पुनर्निर्धारण करने की नि:शुल्क सुविधा दी है। सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु की सरकारों ने लॉकडाउन को सात जून तक के लिए बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल ने इसे 15 जून तक बढ़ाया है। कोविड की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र 22 अप्रैल को लॉकडाउन जैसा प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य था। महाराष्ट्र ने प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयरएशिया इंडिया के सभी ग्राहक, जिन्होंने इन राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा से पहले अपनी उड़ान की टिकटें बुक की थीं, वे बिना किसी परिवर्तन शुल्क या रद्दीकरण शुल्क के टिकट रद्द करने या उड़ान बदलने का विकल्प चुन सकते हैं।

एयरएशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि तेलंगाना से आने-जाने वाली उड़ानों के लिएयह सुविधा जून तक बढ़ा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार