लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर, हांगकांग के बीच 26 मई से ‘सतर्कता के साथ’ शुरू होंगी हवाई यात्राएं

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:48 IST

Open in App

सिंगापुर, 26 अप्रैल सिंगापुर और हांगकांग ने महामारी की स्थिति पर काबू पाने के बाद दोनों वैश्विक विमानन और वित्तीय केंद्रों के बीच सतर्कता के साथ 26 मई से एयर ट्रैवल बबल (एटीबी) को शुरू किए जाने पर सहमति जताई है।

एटीबी को कोरोना गलियारा के नाम से भी जाना जाता है, और ये दो ऐसे देशों के बीच विशेष साझेदारी है, जिन्होंने कोरोना वायरस पर काबू पाने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है।

एटीबी को पिछले साल नवंबर में शुरू किया जाता था, लेकिन हांगकांग में महामारी के प्रसार के मद्देनजर इन्हें रद्द कर दिया गया था।

सिंगापुर के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद समझौते में कई सुधार किए गए, जिसमें एटीबी को दोबारा शुरू करने के लिए सख्त शर्तें भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हांगकांग में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ है और पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामलों में स्थानीय संपर्क के मामले बेहद कम हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के जोखिम की आशंका अब एक जैसी है।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों शहर अब से लेकर 26 मई तक कोविड-19 की स्थिति की बारीकी से निगरानी करेंगे और यदि स्थिति लगातार सामान्य बनी रही तो हवाई यात्रा को सावधानी के साथ शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर