लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के पास विमानों के इंजन बदलने को पैसा नहीं, 20 विमान नहीं भर सकेंगे उड़ान

By भाषा | Updated: May 1, 2019 19:53 IST

पिछले साल अगस्त में एयरलाइन के पायलटों के एक संगठन आईसीपीए (इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन) ने आरोप लगाया था कि कंपनी के 19 विमान कुल-पुर्जों के अभाव में परिचालन से बाहर हैं...

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया को अपने 127 विमानों के बेड़े में मजबूरन 20 विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है क्यों कि उसके पास इन विमानों के इंजन को बदलने को लेकर कोष की कमी है। इनमें दो गलियारे वाले चौड़े विमान तथा एक गलियारे वाले विमान शामिल हैं। यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा।अधिकारी ने कहा कि कर्ज में डूबी एयर इंडिया सरकार से मिल रही मदद से चल रही है। उसे इन विमानों के इंजन के लिये कम-से-कम 1,500 करोड़ रुपये की जरूरत है। चूंकि फिलहाल कहीं से कोष आते नहीं दिख रहा, ऐसे में इन विमानों के जल्दी उड़ान भरने की संभावना कम है। घाटे में चल रही एयरलाइन के बेड़े में 127 विमान हैं। इसमें 45 बड़े विमान (27 बी787 और 18 बी777) जबकि शेष एक गलियारे वाले विमान एयरबस ए 320 हैं।अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे 20 विमान इंजन संबंधी मसलों के कारण पिछले कुछ महीनों से परिचालन से बाहर हैं। इसका मतलब है कि हमारा कुल बड़े का 16 प्रतिशत परिचालन से बाहर है। इन विमानों में नये इंजन लगने हैं और इसके लिये करीब 1,500 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।’’उसने कहा कि इन विमानों में 14 ए 3230, चार बी787-800 (ड्रीमलाइनर) और शेष दो बी777 हैं। अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन पिछले साल से नये इंजन के साथ उन विमानों को परिचालन में लाने की कोशिश कर रही है लेकिन कोष की कमी के कारण अक्टूबर से पहले इन विमानों के उड़ान भरने की संभावना कम है।उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में एयरलाइन के पायलटों के एक संगठन आईसीपीए (इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन) ने आरोप लगाया था कि कंपनी के 19 विमान कुल-पुर्जों के अभाव में परिचालन से बाहर हैं। इससे एयरलाइन को नुकसान हो रहा है। हालांकि तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला ने कहा था कि यह नियमित रखरखाव के मकसद से ये विमान उड़ान नहीं भर रहे। खरोला अब विमानन सचिव हैं।अधिकारी ने यह भी कहा कि एयरलाइन जेट एयरवेज के 200 चालक दल सदस्यों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। लेकिन पूर्व की योजना के अनुसार बी777 विमानों को पट्टे पर देने के लिये संभवत: कदम नहीं उठाएगी।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा