लाइव न्यूज़ :

अब एयर इंडिया को सहायक कंपनी AIATSL को बेचेगी सरकार, रणनीतिक बिक्री को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 28, 2018 03:07 IST

यह मंजूरी ऐसे समय आयी है जब सरकार एयर इंडिया को पटरी पर लाने के लिये काम कर रही है। इसमें एयरलाइन के कम महत्वपूर्ण संपत्ति की बिक्री शामिल है। एयर इंडिया के ऊपर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

Open in App

केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी एक मंत्री स्तरीय समिति ने एयर इंडिया की अनुषंगी एआईएटीएसएल एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. को किसी चुनिंदा खरीददार के हाथों बेचने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह कंपनी हवाई अड्डे पर उतरे विमानों के लिए अगली उड़ान से पहले विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है।

यह मंजूरी ऐसे समय आयी है जब सरकार एयर इंडिया को पटरी पर लाने के लिये काम कर रही है। इसमें एयरलाइन के कम महत्वपूर्ण संपत्ति की बिक्री शामिल है। एयर इंडिया के ऊपर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

एक अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता वाली एयर इंडिया के विनिवेश पर वैकल्पिक व्यवस्था ने एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. की बिक्री के लिये प्रारंभिक सूचना ज्ञापन के साथ रूचि पत्र (ईओआई) को मंजूरी दे दी है। 

एआईएटीएसएल की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग एयर इंडिया के कर्ज भुगतान में किया जाएगा।

समिति ने रणनीतिक बिक्री के जरिये एआईएटीएसएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश का निर्णय किया है।

इस संदर्भ में यहां हुई बैठक में जेटली तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु समेत अन्य ने भाग लिया।

एआईएटीएसएल विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) को हस्तांतरित करने के बाद उसकी बिक्री की जाएगी। एसपीवी का गठन पहले ही किया जा चुका है।

एसपीवी को एआईएटीएसएल स्थानांतरित करने के बाद ईओआई दस्तावेज जारी किया जाएगा। 

वित्त वर्ष 2016-17 में एआईएटीएसएल को 61.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी का गठन जून 2003 में हुआ था।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?