लाइव न्यूज़ :

Air India Manish Malhotra: एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए नई पोशाक डिजाइन करेंगे मनीष मल्होत्रा, 10000 से अधिक कर्मचारी में चालक दल के सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2023 20:20 IST

Air India May Introduce Manish Malhotra-Designed Uniforms After 60 Years Of Saree: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए नयी पोशाक डिजाइन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन के 10,000 से अधिक कर्मचारियों में चालक दल के सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिये नई पोशाक तैयार करने के लिये मल्होत्रा ​​के साथ गठजोड़ किया है।एयरलाइन का जनवरी, 2022 में नियंत्रण आने के बाद से ही इसे नया रंग-रूप देने की कोशिशें जारी हैं।

Air India May Introduce Manish Malhotra-Designed Uniforms After 60 Years Of Saree: एयर इंडिया नए लुक अपनाने की तैयारी कर रही है। साड़ियों को सजाने की 60 साल की उल्लेखनीय परंपरा के बाद कदम उठाया गया है। नवंबर तक आधुनिक वर्दी की शुरुआत के साथ बदल सकती है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए नयी पोशाक डिजाइन करेंगे। एयरलाइन के 10,000 से अधिक कर्मचारियों में चालक दल के सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिये नई पोशाक तैयार करने के लिये मल्होत्रा ​​के साथ गठजोड़ किया है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एयर इंडिया के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत उसकी नई वैश्विक ब्रांड पहचान बनाने की दिशा में उठाया गया एक और कदम है। एयर इंडिया को उम्मीद है कि 2023 के अंत तक कर्मचारियों के लिये नई पोशाक की योजना अमल में आ जाएगी।’’ टाटा समूह के हाथ में इस एयरलाइन का जनवरी, 2022 में नियंत्रण आने के बाद से ही इसे नया रंग-रूप देने की कोशिशें जारी हैं।

अब कर्मचारियों के लिए डिजाइनर पोशाक की योजना भी उसी का हिस्सा है। मल्होत्रा ​​और उनकी टीम ने एयर इंडिया के कर्मचारियों से मुलाकात, कामकाज से संबंधित उनकी विशेष जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिये उनके साथ चर्चा और बैठकें शुरू कर दी है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा, ‘‘हमारे ब्रांड, हमारी विरासत और हमारी संस्कृति के तत्वों के साथ-साथ विमानन परिवेश की अनूठी जरूरतों के अनुरूप मल्होत्रा ​​और उनकी टीम मिलकर काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि यह नया और आकर्षक अंदाज होगा और नई एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगा।’’

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें