लाइव न्यूज़ :

एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री से बिजली कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी माने जाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों को महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी के रूप में विचार करने का आग्रह किया है।

बिजली क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियरों के संगठन ने कहा कि अस्पताल और परीक्षण प्रयोगशालााएं विद्युत आपूर्ति पर ही निर्भर हैं और बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत इंजीनियर तथा तकनीकी कर्मचारियों की कोविड-19 के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है।

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने प्रधानमंत्री से बिजली क्षेत्र में कार्यरत उन कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी के रूप में विचार करने का आग्रह किया है, जो महामारी की स्थिति 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाये हुए हैं।’’

उसने कहा कि बिजली आपूर्ति महत्वपूर्ण है और इसे अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी में रखने की जरूरत है।

संगठन के अनुसार बिजली कर्मचारी और इंजीनियर सभी उपभोक्ताओं के लिये विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर दिन-रात काम करते हैं और लोगों के संपर्क में आते है। ऐसे में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा है।

एआईपीईएफ के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने एक बयान में कहा कि आज की तारीख में अकेले महाराष्ट्र में बिजली क्षेत्र के 5,890 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं जबकि 186 की मौत हो गयी है। उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी यही स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना