लाइव न्यूज़ :

गोवा में समिति के गठन के नौ साल बाद भी तैयार नहीं हो सकी कृषि नीति

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:43 IST

Open in App

पणजी, 31 मार्च गोवा सरकार अभी तक कृषि नीति को अंतिम रूप नहीं दे सकी है, जबकि इस संबंध में विशेष समिति को गठित किए हुए नौ साल हो चुके हैं।

राज्य के कृषि मंत्री चंद्रकांत कावलेकर ने हाल में संपन्न बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बताया कि समिति के अध्यक्ष द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद समिति की बैठक नहीं हुई है।

कावलेकर के लिखित जवाब के साथ संलग्न एक दस्तावेज के अनुसार तत्कालीन संसद सदस्य नरेंद्र सवाईकर 2012 में गठित समिति के अध्यक्ष थे।

कावलेकर ने यह भी कहा कि राज्य सरकार कृषि नीति को अंतिम रूप देने से पहले सभी हितधारकों को भरोसे में लेगी। इस नीति का एक मसौदा पहले ही तैयार हो चुका है और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य कृषि नीति तैयार करने के लिए सभी हितधारकों को शामिल करते हुए कई बैठकें आयोजित की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?