लाइव न्यूज़ :

नेपाल में पनबिजली परियोजना के लिए एसजेवीएनएल, नेपाल निवेश बोर्ड में समझौता

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 जुलाई सरकारी कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) ने कहा कि उसने 679 मेगावाट की नीचली अरुण पनबिजली परियोजना के विकास के लिए नेपाल के निवेश बोर्ड (आईबीएन) के साथ एक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किये ।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नेपाल के काठमांडू में 679 मेगावाट के लोअर (निचली)अरुण पनबिजली परियोजना के विकास के लिए नेपाल के निवेश बोर्ड के साथ समझौता किया है।

एसजेवीएनएल के सीएमडी नंद लाल शर्मा और आईबीएन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुशिल भट्टा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान नेपाल के उप प्रधान मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे।

नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएनएल ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली (आईसीबी) के माध्यम से 679 मेगावाट की निचली अरुण पनबिजली परियोजना को हासिल किया है। इस परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धी बोली में कई बड़ी कंपनियां भी शामिल थी।

अरुण पनबिजली परियोजना नेपाल के संखुवासभा और भोजपुर जिलों में स्थित है। इस परियोजना में बांध का निर्माण नहीं किया जाएगा और इसे 900 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन अरुण-तीन पनबिजली संयंत्र से निकलने वाली धारा से जोड़ा जाएगा।

शर्मा ने एसजेवीएन को अरुण पनबिजली परियोजना के लिए चुनने और उसकी क्षमताओं में विश्वास बनाए रखने के लिए नेपाल सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना